शिवपाल ने ठुकराया अखिलेश का ऑफर, बोले -इस समय संगठन को मजबूत बनाना है. बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना

शिवपाल ने ठुकराया अखिलेश का ऑफर, बोले -इस समय संगठन को मजबूत बनाना है. बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है

इटावा: शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का ऑफर ठुकरा दिया है. शिवपाल ने कहा कि “कोई क्या कह रहा है हमें उस पर नहीं जाना है, सब बेकार की बात है.” उन्होंने कहा कि पहले हमें अपनी पार्टी और संगठन मजबूत करना है और फिर उसके बाद बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है. शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी बन चुकी है और हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर जल्द निकलने वाले हैं. अखिलेश यादव ने ये कहा दीपावली मनाने इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए गठबंधन के सवाल पर खुलकर बोलते हुए कहा था कि वो 2022 के चुनाव में जसवंतनगर की विधानसभा सीट जिस पर शिवपाल सिंह विधायक है उसको प्रसपा के लिए छोड़ देंगे और सरकार बनने पर चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री भी बनाएंगे. शिवपाल ने इस सवाल का सीधा जवाब न देते हुए साफ कर दिया इस वक्त उनका ध्यान अपनी पार्टी प्रसपा और संगठन को मजबूत बनाना है. कोई क्या कह रहा है उन्हें इन बातों से कोई मतलब नहीं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks