नीतीश कल बनेंगे मुख्यमंत्री, दिया बड़ा बयान- मैं नही बनना चाहता CM, BJP के कहने पर किया स्वीकार

नीतीश कल बनेंगे मुख्यमंत्री, दिया बड़ा बयान- मैं नही बनना चाहता CM, BJP के कहने पर किया स्वीकार

बिहार में कल एक बार फिर से नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार का गठन हो जाएगा. विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया. लेकिन सरकार गठन से पहले नीतीश कुमार ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन बीजेपी के नेताओं के आग्रह और निर्देश के बाद ही मैंने मुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया है.

पटना में एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैं तो चाहता था कि इस बार बिहार का मुख्यमंत्री भाजपा का बने लेकिन बीजेपी के ही लोगों ने मुझसे मुख्यमंत्री बनने को लेकर आग्रह किया. आज पटना में कई बैठकें हुईं. एनडीए की बैठक के दौरान विधानमंडल के नेता के तौर पर सुशील मोदी के नाम का ऐलान किया गया. नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक के बाद उनके ही नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज गवर्नर हाउस पहुंचा जहां सभी ने मिलकर सरकार बनाने का दावा किया. नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया और 126 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा.

इसके साथ ही नीतीश कुमार के बतौर सीएम बिहार में 7वीं पाठ शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. कल नीतीश कुमार जहां सीएम बनेंगे वहीं सुशील कुमार मोदी बतौर डिप्टी सीएम बिहार की कमान संभालेंगे. दरअसल इस बार के चुनाव में एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है जबकि जेडीयू को उसकी तुलना में कम सीटें आईं हैं ऐसे में नीतीश कुमार के सीएम बनने को लेकर काफी पहले से ही सवाल उठ रहे थे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks