देश के इन राज्यों में होगी दो दिन तक बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

Weather Alert: देश के इन राज्यों में होगी दो दिन तक बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी।
दिल्ली। दिवाली का त्योहार बीत चुका है। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम के जानकारों के मुताबिक, एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है जिसके कारण देश के कई राज्यों में बारिश होगी। एक ताजा अनुमान के मुताबिक, देश के 7 राज्यों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है।
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होगी और सर्दी भी बढ़ेगी। इन राज्‍यों में मुख्‍य रूप से दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश शामिल हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर के बाद से ही मौसम शुष्क है।

दिल्ली और एनसीआर में भी 15 नवंबर को बारिश हो सकती है। कुछ हद तक दिन के तापमान में गिरावट और प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है। 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, बुलंदशहर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks