टीम इंडिया के होटल के पास जमीन पर गिरा विमान, देखते ही भागने लगे क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. टीम जिस सिडनी ओलंपिक पार्क होटल में क्वारंटीन है, कल उससे लगभग 30 किलोमीटर दूर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. होटल से 30 किमी दूर क्रोमर पार्क में खेल रहे स्थानीय क्रिकेटर और फुटबॉलर विमान दुर्घटना देख घबरा गए. जब विमान मैदान के पास आकर गिरा, तब यहां क्रिकेट और फुटबॉल मैच खेले जा रहे थे. विमान को नीचे अपनी तरफ आता देख खिलाड़ी घबरा कर भागने लगे.
इस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा यहां के स्थानीय क्रिकेटर और कुछ फुटबॉलर भी ठहरे हुए हैं. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए चिंता का माहौल पैदा हो गया था. हालांकि अच्छी बात यह रही कि विमान उस जगह पर क्रैश हुआ जहां लोग नहीं थे. इससे कुछ ही दूरी पर काफी लोग जमा था. जैसे ही विमान गिरा, आसपास के लोग और खिलाड़ी घबराकर भागने लगे.