पुलिसकर्मियों की पिटाई से फल विक्रेता की टांग टूटी, एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

इटावा में पुलिसकर्मियों की पिटाई से फल विक्रेता की टांग टूटी, एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बसरेहर इलाके मे लाॅकडाउन के दौरान एक फल विक्रेता से अभद्रता और मारपीट करने के मामले मे आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहाॅ यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि बसरेहर क्षेत्र में पुलिस के दरोगो की मौजूदगी मे फल विक्रेता को लाठी डंडों से इस तरह से मारा कि फल विक्रेता की टांग टूट गई । घटना के बाद जब फल विक्रेता के परिजन थाना में जब आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत करने पहुॅचे तो उन्हें पुलिस ने थाना से भगा दिया। मामला मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद आरोपी दरोगा संजय दुबे को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जाॅच के आदेश दे दिए है।

पीडित फल विक्रेता रामविलास ने बताया कि वह लाॅकडाउन के दौरान प्रशासन के द्वारा निर्धारित किये गए समय के अनुसार सुबह 8 से 11 बजे तक फल का ठेला लगाकर फल बेच कर अपने परिवार का गुजारा करता है। इसी क्रम में आज जब फल का ठेला लगाकर फल बेच रहा था तभी दारोगा संजय दुबे ने आकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी और दारोगा ने लाठी डंडों से उसे इस प्रकार मारा की उसकी टांग टूट गयी। वह जब अपने परिजनों के साथ थाना बसरेहर में आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत करने गया तो वहां से भी पुलिस वालों ने उसे भगा दिया।

उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने बताया कि पुलिस का लाॅक डाउन की अवधि मे छोटे दूकानदारो पर लगातार उत्पीडन लगातार बढता चला रहा है लेकिन यह तो बानगी मात्र है जिसमे एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks