
एटा।जुआ सट्टा के विरुद्ध एटा पुलिस की कार्यवाही, अलग-अलग थानाक्षेत्रों से 12 अभियुक्त जुआ/सट्टा खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, 6325 रुपए, ताश पत्ते, सट्टा पर्ची, पेन बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 6325 रुपए, ताश पत्ते, सट्टा पर्चा तथा पेन आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
1- थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2020 को चेकिंग अभियान के दौरान 4 व्यक्तियों 1- देवेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र श्री श्यामबाबू 2- राकेश कुमार पुत्र एदल सिंह 3- मानपाल पुत्र टीकम सिंह 4- देवेंद्र पुत्र भूमराज निवासीगण लल्लूखेडा थाना मारहरा जनपद एटा को ताश पत्तों, अधजली मोमबत्ती तथा 2100 रुपए सहित लल्लूखेडा के पास आम के बाग में से गिरफ्तार किया गया है।
2- थाना सकरौली पुलिस द्वारा दिनांक 14.11.2020 को चेकिंग अभियान के दौरान 05 अभियुक्तगण 1. फौरन सिंह पुत्र शिवाल 2. चरन सिंह पुत्र राधेश्याम 3. विकाश पुत्र रक्षपाल 4. रामभरोसे पुत्र हरि सिंह 5. मुरारी पुत्र हरि सिंह समस्त निवासीगण ग्राम मनीगढी थाना सकरौली जनपद एटा को 1755 रुपए व ताश पत्तों सहित, दिनांक 13.11.2020 को 02 अभियुक्तगण 1. महेश उर्फ (पंच) पुत्र रघुवीर सिंह 2. बबलू पुत्र रमेश चन्द निवासीगण कस्वा व थाना सकरौली जनपद एटा को 1720 रुपए व ताश पत्तों सहित तथा दिनांक 14.11.2020 को अभियुक्त 1. सुनील कुमार पुत्र बेताल सिंह निवासी काजीपुर बदनपुर थाना सकरौली जनपद एटा को सट्रटा पर्ची व एक पेन्सिल व 750 रुपयों के साथ धारा 13जी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।