06 अभियुक्त 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, 59 क्वार्टर देशी शराब तथा 350 ग्राम डायजापाम सहित गिरफ्तार

एटा।जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , अलग-अलग थानाक्षेत्रों से 06 अभियुक्त 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, 59 क्वार्टर देशी शराब तथा 350 ग्राम डायजापाम सहित गिरफ्तावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद भर में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग अलग थानाक्षेत्रों से 06 अभियुक्तों को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, 59 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा 350 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

1- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दिनांक 14.11.2020 को अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों 1. विनीत कुमार पुत्र धारा सिंह निवासी हरसिंहपुर थाना जसरथपुर एटा 2- किशनपाल पुत्र पहलवान निवासी नगला जई थाना जसरथपुर एटा 3- अरविंद पुत्र लालमन निवासी ग्राम हरिसिंहपुर थाना जसरथपुर एटा को 30 ली0 अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

2- थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2020 को अभियान के दौरान अभियुक्त 1. मानपाल पुत्र श्याम लाल निवासी मीरापुर थाना मारहरा एटा को 37 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित तथा दिनांक 14.11.2020 को अभियुक्त 2- चुन्नीलाल पुत्र जयकिशन निवासी हसायनपुर माफी थाना मारहरा एटा को 22 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

3- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2020 को अभियुक्त विष्णु उर्फ पौधा पुत्र राजू निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा को 350 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks