
*#Lucknow….* *अयोध्या में 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर दीपोत्सव का जश्न* *झांकियां में दिखा रामायण का दृश्य, भक्ति में डूबे श्रद्धालु* अयोध्या में 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार हो रहा है। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह दस बजे से शुरू हो गया। साकेत कॉलेज से लेकर रामकथा पार्क तक रामराज्य सा नजारा दिख रहा है। ढोल-नगाड़े व भांगड़ा पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हो रहा है। पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अफसरों व विशिष्ट अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर साकेत कॉलेज से रवाना किया। डीएम झा समेत मजिस्ट्रेटी ड्यूटी में लगे विनोद यादव समेत अन्य अफसर झांकियों की अगवानी किया।