यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा* बस में घुसी कैंटर * दो की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

*#Agra….* *यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा* *बस में घुसी कैंटर* * दो की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल* *पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती* *आरटीओ द्वारा की जा रही थी प्राइवेट वाहनों की चेकिंग* यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस और आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 96 पर घटित हुआ। आगरा से नोयडा की तरफ जा रही प्राइवेट बसों को आरटीओ द्वारा रोका जा रहा था। इसी दौरान आगरा की तरफ से आई एक प्राइवेट बस को जब रोका गया तब पीछे से आयशर कैंटर बस में घुस गई।  उसके बाद कैंटर में एक और बस पीछे से घुस गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। वहीं आयशर कैंटर में भरे कईं पशु भी मर गए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks