
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 16 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 8350 रुपये तथा तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए सोलह अभियुक्तों को 8350 रुपये व तास के पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 12.11.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा 6 जुआरियों को 3300/- रुपये, 52 तास के पत्ते सहित सिपाहीराम के घेर, महमदपुर पट्टी से समय करीब 09.15 बजे, 5 जुआरियों को 2800 रुपये, 52 तास पत्तों सहित पशु चिकित्सालय, सराय अगहत से समय करीब 09.35 बजे, 5 जुआरियों को 2250 रुपये, 52 तास पत्तों सहित जंगबहादुर के मकान के पीछे, अकबरपुर लालसहाय से समय करीब 20.10 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- कुलदीप पुत्र जयवीर निवासी नगला वास थाना नयागांव एटा।
2- जबर सिंह पुत्र मंगूलाल निवासी उपरोक्त
3- नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी उपरोक्त
4- सिपाहीराम पुत्र दुर्विजय सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पट्टी थाना नयागांव एटा
5- ओम नारायण पुत्र सियाराम निवासी उपरोक्त
6- सर्वेश पुत्र हृदयराम निवासी उपरोक्त।
7- रणवीर सिंह पुत्र आज्ञाराम निवासी उपरोक्त
8- प्रेमपाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी उपरोक्त
9- धर्मेंद्र पुत्र आज्ञाराम निवासी उपरोक्त
10- अशोक पुत्र यदुनाथ निवासी नगला हरजू थाना नयागांव एटा
11- हनुमंत लाल पुत्र बनवारी लाल निवासी उपरोक्त
12- समरपाल पुत्र रामनरेश निवासी अकबरपुर लालसहाय थाना नयागांव एटा
13- विपिन पुत्र राम चंद्र निवासी उपरोक्त
14- कृष्ण पुत्र शिव लाल निवासी उपरोक्त
15- शमशाद उर्फ टीन्नी पुत्र बलवान निवासी उपरोक्त
16- सियाराम पुत्र आसाराम निवासी उपरोक्त।
बरामदगी–
1- 8350 रुपये व तास के पत्ते।