डीएम, एसएसपी ने किया शहर में फ़्लैग मार्च

*#Etah…* )* *डीएम, एसएसपी ने किया शहर में फ़्लैग मार्च* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी एटा सुखलाल भारती द्वारा दीपावली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए आज धनतेरस को सकुशल मनाए जाने के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों, मार्केट, सर्राफा बाजार आदि मुख्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया, पैदल मार्च के दौरान अनावश्यक रूप से खड़े युवाओं को सख्त हिदायत दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री अशोक कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी श्रीमती कंचन कटियार, यातायात प्रभारी श्री बचान सिंह एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks