नव निर्वाचित विधायक, संगीता चौहान को शपथ दिलायी

नव निर्वाचित विधायक, संगीता चौहान को शपथ दिलायी
                                                                             
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने आज दिनांक 12 नवम्बर, 2020 को विधान भवन स्थित अपने कक्ष में जनपद-अमरोहा  के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-40, नौगांवा सादात से नव-निर्वाचित विधायक, श्रीमती संगीता चौहान को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
श्रीमती चौहान ने विधान सभा अध्यक्ष, श्री दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘, ‘भगवतगीता रिविज़टेड’ एवं संसदीय दीपिका के अक्टूबर अंक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने नव-निर्वाचित सदस्य विधान सभा को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर श्री राजीव तरारा, मा0 सदस्य विधान सभा एवं श्रीमती सुषमा सिंह, उपाध्यक्ष, महिला आयोग व उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks