
एटा। यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ बालमुकुन्द मोटर्स पर नये वाहन खरीदने आये वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाया जाना अवयस्क व्यक्ति किसी सार्वजनिक मार्ग पर वाहन चलाया जाना व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंग लगायीं गयी व 9 बैनर लगाये गये 10 पोस्टर चिपकाये गये 1750 पम्पलेट बाँटी गयी एवः फेसबुक व्हाट्सऐप,ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 301 ई-चालान पर 293500 रुपये जुर्माना किया गया।