लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन तमंचा तीन कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद

एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन तमंचा तीन कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सकीट पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.11.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अंगदपुर प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 23.35 बजे लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को तीन अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। तथा दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल हुए। मोटरसाइकिल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल अपने भागे हुए साथियों रविन्द्र व विक्रम के साथ मिलकर चोरी की थी। उन्होंने बताया कि भागे हुए अभियुक्तों ने कुछ दिन पहले सबलपुर मोड़ के पास से दो महिलाओं से कुंडल लूटे थे। उन्होंने बताया कि हम सभी लोग आसपास के जनपदों में भी चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट पर *धारा 399, 402, 411, 414, 420 भा0द0वि0 व 41/102 द0प्र0सं0, मु0अ0सं- 195/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रोहतास , मु0अ0सं0 196/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अनिल, मु0अ0सं0 197/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राकेश* के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- रोहतास पुत्र कृपाराम निवासी अंगदपुर थाना सकीट एटा।
2- अनिल पुत्र महिपाल निवासी उपरोक्त
3- राकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी उपरोक्त।

फरार अभियुक्तों का नाम पता-
1- रविंद्र पुत्र केहरी निवासी अंगदपुर थाना सकीट एटा
2- विक्रम पुत्र सुघड़ सिंह निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
1- तीन अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक मोटरसाइकिल (चोरी की हुई)।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks