सिपाही से मोबाइल लूटने वाला दूसरा आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, तमंचे के बल पर सिपाही से मोबाइल लूटने वाला दूसरा आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 370/2020 धारा 392/411 भादवि की घटना में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी युवक को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 05.09.2020 को आरक्षी बिजेंद्र बाबू द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 04.09.2020 को रात्रि 10 बजे अपनी ड्यूटी करने के बाद वादी अपने कमरे पर जा रहा था तभी दरगाह के पास दो अज्ञात अपाचे बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर वादी से उसका redmi का मोबाइल फोन छीन लिया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मु0अ0सं0- 370/2020 धारा 392 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 12.11.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पुष्पेन्द्र को इसौली रेलवे फाटक के पास से समय करीब 10.22 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोबाइल फोन हाथरस रोड से लूटा था तथा अपने साथी लोकेश के साथ मिलकर तमंचे के बल पर दिनाँक 04.09.2020 को एक सिपाही से दरगाह के पास से एक मोबाइल फोन लूटा था। इस सम्बंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- पुष्पेंद्र पुत्र सुनहरी लाल निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद।

बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
2- एक मोबाइल फोन।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks