त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते पिछले वर्ष शिक्षक हत्याकांड में उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी एवं मायके वालों पर न्यायालय के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज।
मुकदमा अपराध संख्या 154 / 2020 धारा 302 आईपीसी थाना मलावन जिला एटा

— एटा का शिक्षक हत्याकांड मुंबई के अभिनेता सुशांत राजपूत हत्याकांड जैसा:- पंकज कुमार उपाध्याय एडवोकेट
एटा,
जनपद एटा के मलावन थाना क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में पिछले वर्ष 2019 में त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के चलते शिक्षक राजेश कुमार की पत्नीशीतला देवी ने अपने प्रेमी और मायके वालों की मदद से दिनांक 28 ,11, 2019 को रात्रि में गला दबाकर राजेश की हत्या करके अपने ही घर में फांसी पर लटका दिया ।और आत्महत्या की झूठी घटना बनाकर मामला को पुलिस साठगांठ से रफा-दफा कर दिया ।इस घटना की खबर सनसनी तरीके से मुंबई के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस घटना की रिपोर्ट मां ने माननीय न्यायालय के आदेश पर थाना मलावन में एफ0आई 0आर 0नंबर- 154 / 2020 धारा 302 आईपीसी में 351 दिनों बाद वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुमार उपाध्यय एडवोकेट हाई कोर्ट व सरिता एडवोकेट के प्रयासों से पंजीकृत हुआ।इस प्रकरण में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
कहा जाता है कि माता और पुत्र का रिश्ता इतना गहरा होता है ।कि मृतक राजेश की मृत्यु के उपरांत उसकी मां अनीता देवी ने राजेश की हत्यारिन पत्नी शीतला देवी के क्रियाकलापों में अंतर होते देखकर उसे शक होने लगा,उसने सोचा कि जब उसका बेटा ठीक से चल नहीं सकता, तो 1 फीट की ऊंचाई पर भी नहीं चल सकता ।तो वह इतने ऊंचे कमरे की छत तक पहुंचकर कैसे फांसी लगा सकता है। दूसरी ओर पिता जो कि अपने तीसरे नंबर के बेटे उपेंद्र फौजी था वर्ष 2017 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण उसके गम से उभर भी नहीं पाया था कि उन्हें उसके बड़े बेटे राजेश की मृत्यु की खबर सुनते ही मानसिक अवसाद से पीड़ित हो गया ।लेकिन मां तो माँ ही होती है उसने अपने पूरे बचे- कुचे परिवार के इकलौते बेटे सुनील अपने पति को साहस देती रही। और कहती रही कि चिंता मत करो ,बेटे के हत्यारों की खोज जारी है। सही वक्त पर उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। ऐसा कहकर कर पति व पुत्र को मानसिक अवसाद से निकालने का प्रयास जारी रखा।
इस केस वादिया मृतक राजेश की मां श्रीमती अनीता देवी ने बताया कि वर्ष 2010 में राजेश कि ससुराल वालों का हस्तक्षेप कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। इस कारण हमने शीतला देवी के नाम एक प्लाट फर्रुखाबाद में तथा एक प्लाट एटा में खरीदा। इससे भी शीतला देवी को कोई संतुष्टि नहीं मिली और उसने अपने परिवार के लड़के गुड्डू से आंख -मिचोली जैसा खेल शुरू कर दिया था ।मना करने पर भी नहीं मानी और गांव वाले मकान पर एटा, फर्रुखाबाद वाले प्लाट पर अपना कब्जा करना शुरू कर दिया, तभी वादिया के पुत्र अपनी मां से फोन पर कई बार बताया ।कि शीतला देवी और गुड्डू और चाचा होरीलाल व ससुराली जन आदि का व्यवहार उसके प्रति अब ठीक नहीं है। मेरा जल्दी ट्रांसफर करा लो, नहीं तो यह लोग मुझे जान से मरवा देंगे। और राजेश अपनी मां से अपनी पत्नी शीतला देवी के दुष्चरित्र के बारे में शिकायत करता था। तो अनीता देवी उसको समझा देती थी कि देवर -भाभी के बीच में हंसी मजाक, अवैध संबंध नहीं होते। लेकिन दिनांक 28 ,11,2019 की प्रातः खबर मिली कि राजेश ने आत्महत्या कर ली है। इससे राजेश के पिता व भाई मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गए, लेकिन मां ने हौसला नही तोड़ा, शीतला देवी के साथ मिलकर मृतक आत्मा की शांति के लिए जो हिंदू रीति -रिवाज में क्रियाकलाप होता है उसमे शीतला देवी का व्यवहार ठीक नहीं था।अभी दो-तीन दिन बाद शीतला देवी के व्यवहार में परिवर्तन देखकर अनीता देवी को शीतला देवी पर शक सा होने लगा था कि उसके बेटे ने आत्महत्या नहीं की,उसकी हत्या हुई है। जब समय बीतता गया और अनीता देवी अपने पति और पुत्र पुत्रवधू के साथ रोती बिलखती दुखित होती रही, तब कुछ महीनों बाद गांव के ही किसी परिवारीजन ने जो अनीता देवी के सूत्रधार थे उन्होंने बताया कि राजेश की हत्या षड्यंत्र के तहत जमीन,मकान, नौकरी हड़पने के लिए की गई है ।और इसमें अनीता देवी का खास देवरऔर गुड्डू व शीतला देवी के भाइयों की है। अनीता देवी का शक सही होने पर अनीता देवी और उसके पति ने थाना पुलिस को घटना से व्यक्तिगत व अपने वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज उपाध्याय एडवोकेट को अपनी व्यथा बताई। तब पुलिस से कोई मदद नहीं मिली,तब तक हारकर माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब माननीय न्यायालय एटा में धारा 156, 3 ,सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अनीता देवी के वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज उपाध्याय एडवोकेट हाईकोर्ट ने जी तोड़ मेहनत कर अपनी टीम बनाकर अपनी सहयोग अधिवक्ता सरिता एडवोकेट के साथ मुकद्दमे की पैरवी शुरू की। और टीम के सहयोग से मा0 न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर एक अच्छी पैरवी और वहस की,जिसके आधार पर माननीय न्यायालय ने दिनांक 31,10,2020 को मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित किए, इस पर मलावन थाना अध्यक्ष ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।इस घटना को दृष्टिगत रखते हुए इस केस के वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुमार उपाध्याय एडवोकेट नेकहा किएटा के शिक्षक राजेश हत्याकांड,मुंबई के अभिनेता सुशांत राजपूत हत्याकांड जैसा है। अगर इस घटना की सीबीआई जांच करा ली जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी होकर सामने आ जाएगा। इसलिए इस केस का इन्वेस्टिगेशन सीबीआई, CBCID से कराने की मांग की है।