
*#Mathura….* *कल से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा प्रेम मंदिर* *प्रवेश के दौरान बरतनी होंगी सावधानी* उत्तर प्रदेश के मथुरा में करीब साढे सात माह से बंद पड़े जगदगुरू कृपालु परिषद श्यामा धाम ट्रस्ट द्वारा कलात्मक दृष्टि से बनाया गया प्रेम मंदिर 11 नवंबर से श्रद्धालु भक्तों के लिए नियमित रूप से खुल जायेगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार प्रेम मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु भक्तों को कोविड-19 के लिये निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना होगा। *