
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, चोरी का एक मोबाइल तथा नकदी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को चोरी के एक मोबाइल, 2500 रुपए तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 08.11.2020 को वादी श्री सतेंद्र सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी भाऊपुरा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 08.11.2020 को कुछ अज्ञात चोरों ने वादी के घर में घुसकर वादी के 2500 रुपए व अन्य सामान व वादी के ताऊ के घर से 3000 रुपए और अन्य सामान चोरी कर लिये हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 510/2020 धारा 380 भादंवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी की गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.11.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जरारी रोड, भाऊपुर मोड़ के पास से एक शातिर अभियुक्त को चोरी के एक मोबाइल, 2500 रुपए तथा एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित समय करीब 17.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मुकदमे में धारा 411भादंवि की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं- 512/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- प्रह्लाद पुत्र रामशरण निवासी भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।
बरामदगीः-
1- एक मोबाइल (चोरी का)
2- 2500 रुपए (सम्बन्धित मुअसं- 510/2020 धारा 380 भादंवि)
2- एक अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस 315 बोर।