तमकुहीराज/विकास खण्ड तमकुहीराज क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग गांव के लोहलंगड़ी टोले में लोहलंगड़ बाबा के स्थान के बगल में श्री राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन एक विद्वान पंडित जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इसकी नींव लोहलंगड़ी के अंकुश गुप्ता और प्रधान पद के प्रत्याशी लक्षमण गुप्ता सुनील पटेल प्रभावती देवी मुकेश खरवार एव ग्रामीणों द्वारा रखी गई। लोहलंगड़ी गांव में मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन को लेकर सुबह से ही गांव में चहल-पहल बढ़ गयी थी। भक्तों के बीच हर्षोल्लास व उमंग था। महाराज पण्डित के पहुंचते ही गांव में जय श्रीराम जय हनुमान की जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। भूमि पूजन के पूर्व लोहलंगड़ी गांव स्थित समीप ब्रम्हस्थान पर पूजा पाठ की गयी। भूमि पूजन के पूर्व इस कार्यक्रम में शामिल हनुमान भक्त व ग्रामीणों ने बजरंगी झंडा लिये समस्त गांव की परिक्रमा करते हुये गांव के ग्राम देवी मंदिर माँ कन्काली के परिसर में पहुंचा।
भ्रमण के दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के नारों से सिंदुरिया लोहलनगड़ी एवं गगलवा गांव गूंजता रहा। इस मौके पर समाज सेवी अंकुश ने बताया की मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले साल इस भव्य हनुमान जी की मंदिर बनकर तैयार हो जायेगी।
उन्होंने कहा की मनुष्य को धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर भाग लेने की जरूरत है।प्रधान पद के प्रत्याशी लक्षमण गुप्ता कहा की इस अवसर पर मंगलवार से 24 घंटे से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस समस्त ग्रामवासी राजनेत पटेल अजय पटेल राज कुमार भीम पटेल गुडडू गुप्ता प्रदुम्न गुप्ता प्रभावती देवी अशोक गुप्ता सुनील पटेल मुकेश खरवार नकछेद आदि लोग मौजूद रहे।
तमकुहीराज।