तीसरी मंजिल से सीढ़ी के जरिए उतरे ग्राहक

तीसरी मंजिल से सीढ़ी के जरिए उतरे ग्राहक

हाथरस । उतर प्रदेश के जनपद हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। नगर के नयागंज बाजार में एक रेडीमेड गारमेंट के तीन मंजिला शोरूम में लॉकडाउन का उल्लंघन करके आधा शटर गिराकर कपड़े बेचना दुकानदार को भारी पड़ गया। पुलिस के पहुंचने पर दुकानदार ने शटर बंद कर दिया। शोरूम के अंदर बंद ग्राहक अपनी जान जोखिम में डालकर तीसरी मंजिल से सीढ़ी तथा रस्सी के सहारे उतारे गए। शोरूम संचालक द्वारा की गई इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लॉकडाउन में खुल रहा था रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में लॉकडाउन चल रहा हैै। रविवार को नगर के नयागंज बाजार में स्थित बांके बिहारी रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम पर कपड़ों की बिक्री की जा रही थी। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर दुकानदार ने ग्राहकों को शोरूम के अंदर ही छिपा दिया। अधिक समय लगने पर पुलिस के डर से ग्राहक अपनी जान की परवाह न करते हुए रस्सी और सीढ़ी की मदद से तीसरी मंजिल से नीचे उतर गए। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई। सिकंदराराऊ कोतवाली में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने दुकानदार अजय वाष्र्णेय निवासी मोहल्ला नयागंज सिकंदराराऊ के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 एवं 269 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सादाबाद में छत के रास्ते भागे ग्राहक

हाथरस की तहसील सादाबाद के जवाहर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में भी ऐसा ही हुआ। पुलिस आती देखकर दुकान का शटर गिरा दिया। ग्राहक व दुकानदार अंदर बंद हो गए। पुलिस बाहर आकर खड़ी हो गई। इसी बीच मौका पाकर ग्राहक व दुकानदार दुकान की ऊपरी तीसरी मंजिल पर जाकर पीछे के रास्ते से निकल कर भाग गए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks