एमएलसी चुनाव को दृष्टिगत प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

एमएलसी चुनाव अतिमहत्वपूर्ण, आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होना चाहिए

एमएलसी चुनाव को दृष्टिगत प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

एटा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड 05 स्नातक, 06 शिक्षक के द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 को स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को यथा समय पूर्ण करने हेतु प्रभारी अधिकारियों, सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एक अतिआवश्यक बैठक की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एमएलसी चुनाव अतिमहत्वपूर्ण है, इसके तहत 12 नवम्बर तक नामांकन तथा 17 नवम्बर को सूची फाईनल होनी है। एमएलसी चुनाव आगामी 01 दिसम्बर को जनपद एटा के 19 केन्द्रों पर स्थापित किए गए 34 बूथों पर सम्पन्न कराया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जाएंगी, साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा आचार संहिता लागू की जा चुकी है, एमएलसी चुनाव को दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल के अलावा मतदान केन्द्रों पर भी कड़ी सुरक्षा एवं चैकसी रखी जाएगी जिससे कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बैठक के दौरान मौजूद प्रभारी अधिकारियों, सहायक प्रभारी अधिकारियों को चुनाव के जुड़े दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, डीआईओ एनआईसी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, इरफान नासिर खां, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks