रोडवेज के एआरएम कोरोना पॉजिटिव, संख्या 25 हुई

रोडवेज के एआरएम कोरोना पॉजिटिव, संख्या 25 हुई

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रोडवेज के एआरएम की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। अलीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 25 हो गई है।

90 मरीजों की हुई जांच

मंगलवार को अब तक कुल 90 जांच की रिपोर्ट आई हैं। इसमें रोडवेज के एक एआरएम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। अहम बात यह है कि पिछले सप्ताह रोडवेज के चालक परिचालको की भी पिछले दिनों जांच हुई थी, सभी निगेटिव रहे। एआरएम की बाद में जांच हुई। अलीगढ़ में अब कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

भरतपुर से लौटे जमाती से फैला संक्रमण

इसके अलावा प्रशासन ने शहर में फैले संक्रमण की पूरी कड़ी का पर्दाफाश किया है। उसमें सामने आया है कि भरतपुर से वापस लौटे फैज मस्जिद के जमाती से यह कोरोना फैला है।
हॉटस्पॉट में मिले पॉजिटिव

जंगलगढ़ी में हॉस्पिटल चलाने वाले डॉक्टर दंपती का संबंध मेडिकल कॉलेज में दम तोडऩे वाले उस्मानपाड़ा के संक्रमित मरीज से है। उस्मानपाड़ा की हबीब पेंटर वाली गली निवासी 70 वर्षीय वृद्धा पॉजिटिव मिली है, जो मृतक की सास बताई जा रही है। उस्मानपाड़ा का 35 वर्षीय व्यक्ति, उसका 13 वर्षीय बेटा व तीन अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैैं। इन तीनों की उम्र 45, 35 व 25 साल है। सभी के सैंपल 23-24 अप्रैल को लिए गए।
पॉजिटिव व्यक्ति गए थे राशन लेने

पिता-पुत्र व तीन अन्य मरीजों का ताल्लुक उस राशन की दुकान से है, जहां से उस्मान पाड़ा का संक्रमित व्यक्ति गेहूं-चावल लेने गया था। ये लोग भी इसी दुकान से राशन लेने गए थे। सभी मरीजों को हरदुआगंज कोरोना अस्पताल में भर्ती कर उनके परिवार व संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks