प्रदूषण विभाग के सख्त तेवर से फेक्ट्रियो में मचा हड़कप

प्रदूषण विभाग के सख्त तेवर से फेक्ट्रियो में मचा हड़कप

चीनी मिल को अंतिम चेतावनी देकर पेराई सत्र करवाया गया शुरू

मील के शुरुआती दिनों में सर्विस के चलते निकला था धुँआ

विभागीय चेतावनी के बाद चीनी में लगाये गए प्रदूषण मुक्त धुंए के पुख्ता इन्तजाम

बुलंदशहर । वायु प्रदूषण से खिलवाड़ करने वालो की अब खेर नही । हाल ही में जनपद बुलंदशहर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आर ओ आशुतोष चौहान ने बताया है कि । कोविड 19 की गतिविधियों को देखते एवं वायु प्रदूषण को कम करने की कवायद को समझते हुए विभागीय टीमो का गठन किया जा चुका है । साथ ही अधिकारी और कर्मचारियों को चेतावनी दी जा चुकी है कि किसी भी परिस्थिति में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नही होना चाहिये । इसी के साथ नगर के वेव शुगर मिल से प्रदूषण होने की जानकारी के विषय मे मालूम चलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए विभागीय टीम संतोष कुमार और जितेन्द्र सिंह चीनी मील पहुचे । जिसके सम्बंध में बताया गया है कि मील का शुरुआती समय था और मशीनों की सफाई आदि किये जाने के चलते खामियां मिली थी । जिसके चलते विभाग की ओर से मील के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी परिस्थितियों में वायु प्रदूषण न हो पाए और एन जी टी की गाइडलाइंस के अनुसार ही चीनी मील को शुरू करने की परमिशन दी जाती है अन्यथा सख्त कारवाही पोल्यूशन विभाग कर सकता है । फिलहाल चीनी मील के पेराई सत्र शुरू हो गया है । और वायु प्रदूषण के वचाव हेतु जरूरी प्रबन्ध किये जा चुके है । इसी के साथ अभी एनजीटी की गाइडलाइंस का अनुपालन न किये जाने के चलते साथ फेक्ट्रियो को भी सीज किया जा चुका है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks