यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं *तीन लोगों की मौत, चार घायल

*#Hathras…* *यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा* *आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं* *तीन लोगों की मौत, चार घायल* यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। मथुरा बॉर्डर के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसे के घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद हाथरस के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। कुल तीन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। माना जा रहा है सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे पर धुंध अधिक होने से आधा दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। *

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks