भारत में कोरोना के बिगड़ रहे फिर हाल, लगातार बढ़ रहा संक्रमण का वार

भारत में कोरोना के बिगड़ रहे फिर हाल, लगातार बढ़ रहा संक्रमण का वार

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 50,356 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं इसी अवधि में और 577 लोगों की जाने चली गई है, वहीं नए आंकड़ों के साथ देश में शनिवार को कुल केस 84,62,080 तक पहुंच चुके है। यह सूचना केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से दी गई है। देश में दर्ज किए गए कुल कोरोना के मामलों में से 5,16,632 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, वहीं 78,19,886 को छुट्टी दे दी गई है, और 1,25,562 लोग महामारी के विरुद्ध लड़ाई हार गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि वहीं देेश में रिकवरी दर 92.41 फीसद है, वहीं मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को एक ही दिन में 11,13,209 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनके साथ अब तक कुल 11,65,42,304 सैंपल जांच हो चुकी हैअब तक हो चुकी है। महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है, यहां कुल 17,10,314 मामले सामने आए है, जिसमें 44,965 मौतें भी मौजूद हैं। जिसके उपरांत आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में महामारी के शुरुआत के बाद से शुक्रवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए है। त्योहारी सीजन और शहर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के बीच पॉजीटिविटी दर 12.19 प्रतिशत है, वहीं यहां 7,178 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में कोविड के कुल आंकड़े 4,28,831 हो गए। वहीं इस बात का पता चला है कि दिल्ली में पिछले 4 दिनों से रोजाना 6,000 से अधिक कोरोना के मामले रिकॉर्डं किए जा रहे है। जिससे दो दिन पहले यानी बुधवार को 6,842 केस दर्ज हुए थे, जिसके उपरांत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की तीसरी लहर प्रभावी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks