पुलिस ने कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रख जनमानस की सुरक्षा के लिए किया पैदल गस्त ओर की लोगो से अपील

पुलिस ने कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रख जनमानस की सुरक्षा के लिए किया पैदल गस्त ओर की लोगो से अपील

नैनीताल।
एक तरफ तो कानून का राज स्थापित करके थानां मल्लीताल पुलिस अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने में कामयाब हो रही है

तो वही आमजन की सेहत का ख्याल रखकर सड़कों पर निकल कर उनसे अपील भी कर रही है कि जीवन अनमोल है

आप सब अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा कोरोनावायरस से बचने के लिए हमेशा मास्क लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

आज कोतवाली मल्लीताल पर कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जनमानस की सुरक्षा हेतु सोशल डिस्टेंसिंग,

मास्क पहनने का पालन करने के संबंध में आम जनता को जागरूक करने हेतु पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

फ्लैग मार्च कोतवाली से प्रारंभ होकर गाड़ी पड़ाव, जय लाल शाह बाजार, अंडा मार्केट, बड़ा बाजार, गोलघर, घोड़ा स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, बैंडस्टैंड, गुरुद्वारा, नैना देवी मंदिर परिसर, तिब्बती मार्केट, डीएसए पार्किंग से होता हुआ कोतवाली मल्लीताल पर समाप्त हुआ। इस मार्च में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया तथा मार्च के दौरान कोविड-19 के बचाव से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रयोग किया गया। मार्च में प्रभारी निरीक्षक महोदय अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस, उप निरीक्षक पुष्पा बिष्ट, सोनू बाफिला, हरीश सिंह व थाने के समस्त कर्मचारी एवं पीएससी समेत लगभग 35 अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks