कोरोना संकट के बीच भाजपा विधायक ने उगला जहर, कहा… “मुसलमानों से सब्जियां नहीं ख़रीदें”
उप्र/ लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच देश में कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें दावा किया गया कि कुछ धर्म विशेष के लोग फलों और सब्जियों पर थूकने और पेशाब कर हाथ धोए बिना बेच रहे हैं जिस पर पुलिस ने खुलासा किया था की ये वीडियो फ़र्ज़ी हैं कुछ अराजक तत्व फैला रहे ।
इस सबके बाद झारखंड में कई सब्जी और फल विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के आगे विश्व हिंदू परिषद और हिंदू देवी देवताओं के फोटो वाले बैनर अपनी दुकानों के आगे लगा दिए , जिसके चलते कई दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। लेकिन इस सबके बाद अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खुलेआम यह करते दिखाई दे रहे हैं कि कोई भी मुसलमानों से कोई सब्जी नहीं खरीदेगा। यह विधायक कोई और नहीं बल्कि देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश तिवारी हैं , जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
असल में विधायक सुरेश तिवारी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें विधायक लोगों से कह रहे हैं, ‘एक चीज ध्यान में रखियेगा आप लोग, मैं सबको बोल रहा हूं ओपनली, कोई भी मियां के यहां से सब्जी नहीं खरीदेगा। विधायक जब ये बात कर रहे हैं तो उसी वक्त पीछे से कोई उन्हें बताता है कि दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विदित हो कि दिल्ली में एक शख्स एक मुसलमान सब्जी बेचने वाले का नाम पूछकर उसकी पिटाई करता है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है , हालांकि, इस तरह की घटना देश के दूसरे हिस्सों से भी सामने आ रही हैं।
ऐसे हालात में देश के कई कोनों से खबर आईं कि लोग अब बाहर से फल- सब्जी खरीदने से भी घबरा रहे हैं । हालांकि खड़ी देशों की नाराज़गी के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ कहा है कि इस पूरे माहौल में एकता और भाईचारे को प्रधानता दी जाए, बावजूद इसके कुछ लोग मानने को राजी नहीं हैं ।
इससे पहले जमशेदपुर में कई जगह लोग अपनी फल सब्जी की दुकानों पर बैनर लगाए नजर आए, जिसमें लिखा था कि वो हिंदू हैं।
हालांकि पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
इसी क्रम में मेरठ में वैलेंटिस कैंसर अस्पताल ने बाकायदा विज्ञापन छापा था कि
i. मुसलमान का इलाज नहीं करेंगे.
ii. मुंबई में एक शख्स ने डिलीवरी ब्वॉय के मुसलमान होने के चलते उससे सामान लेने से इनकार कर दिया.
iii. इसके अलावा दिल्ली का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सब्जी या दूसरे ठेले वालों का आधार कार्ड देखकर एंट्री दिये जाने की बात की जा रही है.