*01 मई से 12 मई तक मनरेगा एवं दिहाडी मजदूरों को निःशुल्क राशन वितरण*
*#एटा।*
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी की समस्या के दृष्टिगत अन्त्योदय योजना के समस्त कार्डधारक तथा पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत समस्त मनरेगा जाॅब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं नगर क्षेत्र में पंजीकृत दिहाडी मजदूरों के भरण-पोषण की उत्पन्न होने वाली समस्या की सम्भावना के दृष्टिगत माह मई 2020 में दिनांक 1 मई से दिनांक 12 मई तक उन्हें निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को पूर्व की भाॅति उक्त तिथियों पर नकद मूल्य पर राशन प्राप्त होगा।