राष्ट्रपति चुनाव में जीते जो बाइडेन* *भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उपराष्ट्रपति

*#Delhi….* *राष्ट्रपति चुनाव में जीते जो बाइडेन* *भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उपराष्ट्रपति: US मीडिया* अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने जीत दर्ज की है। 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिका के बड़े मीडिया आउटलेट्स ने 3 नवंबर को हुए चुनाव में बाइडेन को विजेता बताया है। इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। उधर, ट्रंप ने एक बार फिर खुद को इस चुनाव का विजेता बताया है और कहा है कि बाइडेन अमेरिकी चुनाव में खुद को गलत तरीके से विजेता दिखा रहे हैं। असोसिएटेड प्रेस के अलावा सीएनएन और एनबीसी न्यूज ने बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे बाइडेन को विजेता घोषित किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks