मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को विशेष रुचि लेकर बनाए सफल, सम्मेलन के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को दिलाई

एटाअपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी एटा ने दिए सख्त निर्देश, मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को विशेष रुचि लेकर बनाए सफल, सम्मेलन के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को दिलाई महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा की शपथ दिनांक 07.11.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा/सैनिक सम्मेलन की बैठक की गयी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध राहुल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-

1. पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु समीक्षा कर सम्बंधित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

2- मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा अपेक्षित कार्यवाहियों में सभी थानाध्यक्ष लें विशेष रुचि, शासन की मंशानुरूप अभियान को सफल बनाने में दें अपना योगदान।

3- महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाई जाए, एवं ऐसे प्रकरणों में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तार कर पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए, इस संबंध में कोर्ट मोनिटरिंग सेल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

4- आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने थानों पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर कोविड -19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनपद में सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

5- सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए सक्रिय गैंगों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए।

6- अनूसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाई जाए, अवैध शस्त्र, फैक्ट्री एवं कारतूसों आदि पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए।

7- सूचीबद्ध अपराधियों एवं चिह्नित किए गए टाॅप 10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनसे संबंधित सभी अभिलेखों को अध्यावधिक रखा जाए।

8- सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थों को गाईड करें, क्षेत्राधिकारी स्वयं क्षेत्र में निकले ड्यिूटीरत अधीनस्थों को चैक करें, उनकी किसी भी समस्या को संज्ञान लेते हुये उसका तत्काल निराकरण करायें।

9- लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित/वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये।

10- जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें। साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वाॅछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks