उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधीनस्थ न्यायालय 03 मई 2020 तक बन्द रहेगें

*उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधीनस्थ न्यायालय 03 मई 2020 तक बन्द रहेगें*
*जनपद न्यायाधीश रेणु अग्रवाल ने जारी किया नोटिफिकेशन*
*#एटा।*
जनपद न्यायाधीश रेणु अग्रवाल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार लाॅकडाउन की अवधि दिनांक 03.05.2020 तक अग्रसारित किया है। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा पारित अग्रिम जमानम आदेश, अल्पावधि जमानत आदेश, इसी क्रम में बेदखली आदेश, स्थगन आदेश, ध्वस्तीकरण आदि संबंधी आदेश जो उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय एवं सिविल कोर्टस द्वारा पारित किये हैं एक माह की अवधि तक बढाये जाते हैं।
उन्होनें सभी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अध्यक्ष व सचिव, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसियेशन को सूचित किया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अनुसार कोविड-19 के अन्तर्गत अधीनस्थ न्यायालय जो दिनांक 27.04.2020 तक बन्द रहने थे, अब दिनांक 03.05.2020 तक बन्द रहेगें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks