@खुलासा एक विनीता ने बर्बाद कर दी कई ज़िंदगियाँ, पति की हत्या, पत्नी के प्रेमी सिपाही की खुदकुशी

उप्र-संभल: सिपाही की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है। खुलासे में पुलिस भी चौंकाने वाला है।
फिरोजाबाद की रहने वाली विनीता सिंह को उसके पति अवधेश सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात जब पुलिस अधिकारियों ने उससे बातचीत की तो कई चैंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विनीता ने बताया कि बिजनौर का रहने वाला सिपाही अंकित यादव संभल के हयात नगर थाने की हयातनगर चैकी पर तैनात था। मैनपुरी में विनीता सिंह की बहन ज्योति सिंह की शादी हुई थी।
इस वजह से उसका आना-जाना था। वहीं उसकी मुलाकात सिपाही अंकित से हुई थी। मोबाइल पर उनकी बातचीत होती थी। एक दूसरे से मिलने आते जाते थे। 12 अक्टूबर को अवधेश की हत्या के बाद विनीता सिंह के प्रेमी के तौर पर अंकित का भी नाम सामने आया था। कत्ल के आरोपों को लेकर अंकित घबरा गया। 27 अक्टूबर को उसने चौकी में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।