शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06/11/2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब 21.30 बजे मौहम्मदाबाद बॉर्डर के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी से अभियुक्त के पास से 01 तमंचा व 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद हुये हैं | जिसके संबंध में थाना नयागांव पर *मु0अ0स0- 240/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. उमेश पुत्र बालादीन निवासी संकिसा मेरापुर, फतेहगढ़ ।

बरामदगी का विवरण

  1. 01 तमंचा,02 कारतूस 315 बोर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks