
एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, गांव लुहारी में दो पक्षों में जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या हो जाने के मामले में वांछित चल रहा 25000₹ का इनामिया अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 118/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 452, 504, 506, 34 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे 25000₹ के इनामिया अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 10.10.2020 को वादी मुबारक अली पुत्र इस्ताक अली निवासी ग्राम लुहारी गवी थाना राजा का रामपुर एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 10.10.2020 को वादी के चाचा शमशाद, भाई हासिम व सेहिंशा खेत पर पानी लगा रहे थे उसी समय गांव के शराफत उर्फ गुड्डू ,दिलशाद, सलमान, सत्तार खान आदि अन्य लोग लाठी डंडे लेकर अपने परिवारी जनों के साथ खेत पर पहुंच गए और कहने लगे कि यह खेत हमारा है यहां घास कूड़ा क्यों साफ कर रहे हो इसी पर ये लोग वादी के चाचा व भाइयों के साथ जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें वादी के चाचा शमशाद को गम्भीर चोटें आईं जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है तथा वादी के भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद यह लोग अपने परिवारी जनों के साथ मिलकर वादी के घर में घुस गए तथा वादी के परिवार वालों के साथ लाठी-डंडों के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 118/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 452, 504, 506, 34 भादंवि* बनाम निसार आदि 17 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दिनाँक 07.11.2020 को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी निसार को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ खैरपुर मोड़ के पास से समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर *मु.अ.सं- 128/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।
नोट- घटना से संबंधित उन्नीस अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- निसार पुत्र सद्दीक खां निवासी लुहारी गवी थाना राजा का रामपुर,एटा।
बरामदगी-
1- एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।