
*#Lucknow….* *सपा में विलय नहीं गठबंधन करेंगे शिवपाल यादव* *दोनों पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी* प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा )के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और सपा के बीच गठबंधन होगा, दोनों पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने साफ किया कि प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय नहीं होने जा रहा है। शुक्रवार को गोंडा जिले के आरपीएस इंटर कालेज रामदेव नगर इटियाथोक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शिवपाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की वजह से प्रदेश से बीजेपी की सरकार को प्रसपा हटाना चाह रही है।