
#Lucknow….
यूपी के 52 पीसीएस अफसरों को मिला प्रमोशन
सीएम ऑफिस ने ट्वीट से दी ये गुड न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नत करने की स्वीकृति दे दी है। इस फैसले से पीपीएस संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
प्रोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों में 21 को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-एक ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-एक ग्रेड पे-8900 में और 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की दीपावली की खुशी दोगुनी हो गई है।