02 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, 02 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 02 तमंचा व 04 कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 5.11.2020 को समय करीब 19.30 बजे चेकिंग के दौरान नथुआपुर तिराहा थाना क्षेत्र जसरथपुर एटा के पास से दो अभियुक्तों को दो अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बिना कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1.अविनाश मोहन पुत्र शीशराम निवासी गडिया गोविंदपुर थाना भोगाँव जनपद मैनपुरी।
2.सन्तोष कुमार पुत्र महावीर निवासी असफपुर थाना भोगाँव जनपद मैनपुरी।

बरामदगी

  1. 02 तमंचा 315 बोर
  2. 04 कारतूस 315 बोर जिन्दा
  3. एक मोटर साइकिल यामहा SZR।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. थानाध्यक्ष जयपाल सिंह मलिक
  2. उ.नि. राम सिंह
  3. का0 महेन्द्र सिंह
  4. का0 हरिओम सिंह
  5. का0 रवि कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks