
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 49 क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- नयागांव दिनांक 05.11.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को 23 क्वार्टर देशी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर मु0अ0स0 237/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम तेज सिंह पुत्र जौहरी निवासी नगला मोच्छ थाना नयागांव एटा व मु0अ0स0 238/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अमित पुत्र रामअवतार सिंह निवासी मौहम्मदपुर थाना नयागांव एटा पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2- जलेसर दिनांक 05.11.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरन नगला घनश्याम से एक अभियुक्त को 26 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर एटा पर मु0अ0स0 460/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम नवाब सिंह पुत्र मानपाल सिंह निवासी पीलाबुर्ज थाना जलेसर एटा पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।