
गाजियाबाद से बड़ी खबर- *बंद पड़ी कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग।* जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है ।आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर है। आग जहां लगी है वहां अखबार के पेपर रोल रखे हुए थे। जिस कारण आग ने तुरंत ही विकराल रूप धारण कर लिया है। आग इतनी भयंकर है कि पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस लोगों को वहां से हटा रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी है.