किसानों ने हाईवे पर घंटो चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

किसानों ने हाईवे पर घंटो चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन कई किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की लाइन प्रशासन के हाथ पांव फूले उचित आश्वासन पर हाईवे से हटे किसान 26 27 नवंबर को दिल्ली को कूच करने का किया ऐलान।आज दिनांक 5 नवंबर 2020 को पूरे हिंदुस्तान में पूर्व से प्रस्तावित किसान आंदोलन को सफल बनाना है किसानों ने चक्का जाम किया जिससे कई कई किलोमीटर लंबी हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई जनपद एटा में लगभग दो दर्जन स्थानों पर सड़क मार्ग को जाम किया गया वही उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अखिल भारतीय किसानों के कार्यकर्ता विभिन्न जनपदों में अपनी अपनी क्षमताओं के अनुसार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने में लगे रहे जिससे शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल गए प्रशासनिक अधिकारियों ने मान मनोबल कर किसानों को किसी तरीके से उचित आश्वासन दे ज्ञापन लेकर सड़कों को सुचारू कराने का काम किया तथा उक्त प्रदर्शन के समय किसानों ने संयुक्त रूप से घोषणा की थी अगर सरकार ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 26 – 27 नवंबर को पूरे हिंदुस्तान के किसान दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का काम करेंगे एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम को सफल बना कर देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपस्थित अधिकारियों को सौंप कर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पूरी ताकत के साथ दिल्ली के लिए निकलेंगे और भारत सरकार को किसान मजदूरों नौजवानों के हित में कार्य करने के लिए बाध्य करने का काम करेंगे उक्त ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगों को रखा जाएगा।

01 :- किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तत्काल रद्द किया जाए।

02 :- संशोधित विद्युत अधिनियम 2020 को तत्काल रद्द किया जाए ताकि गरीब मजदूर किसान एवं आम आवाम को विद्युत सप्लाई सस्ते दामों में निरंतर मिलती रहे।

03 :- धान, मक्का, बाजरा के किसानों की उद्योगपतियों एवं बड़े व्यापारियों द्वारा मंडियों में सरेआम लूट की जा रही है इसे तत्काल रोकते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

04 :- खेती की बुवाई हेतु नहर रजवाहों में अति शीघ्र टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

05 :- किसानों को 24 घंटे निशुल्क विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराई जाए।

06 :- किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पूर्ण रूप से पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए निशुल्क प्रदर्शनों के नाम पर हो रही विभागों द्वारा लूट को तत्काल रोका जाए।

07 :- बीज कंपनियों द्वारा किसानों की खुलेआम लूट की जा रही है जिस पर तत्काल पाबंदी लगाते हुए सस्ते दामों में किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए।

08 :- श्रम विभाग द्वारा अकुशल श्रमिकों का तत्काल रजिस्ट्रेशन करते हुए योजनाओं का पात्रों को पारदर्शिता के साथ लाभ दिलाया जाए।

09 :- लॉक डाउन एवं सरकारों की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसान पूर्णरूपेण बर्बाद हो गया है इसलिए तत्काल कर्जा मुक्त किया जाए।

10 :- शीत ग्रह के मालिकों द्वारा सरकार के इशारे पर कोल्ड स्टोरेज ओं को तत्काल खाली कराया जा रहा है जिससे किसानों के सामने भारी संकट है इसलिए इसके समय को कम से कम 30 नवंबर तक बढ़ाया जाए।

अबागढ़ स्थित संगठन के कार्यालय के सामने लगभग 2:30 बजे तक चले चक्का जाम की वजह से हजारों वाहनों की दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई किसान पूर्णरूपेण अड़े हुए थे वहीं जाम में फंसे लोग भी सरकार को कोस रहे थे कि अगर किसानों के साथ सरकार ने अन्याय न किया होता तो शायद हम लोगों के सामने इस सड़क मार्ग को रोकने के लिए किसान भी ना उतरते इतना काम का समय है उसके बावजूद भी किसान नौजवान सड़कों पर हैं सरकार को अपने निर्णय से वापस आना चाहिए वही आंदोलित किसान किसी भी स्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं थे जिस पर प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी जलेसर एसके वर्मा जी एवं सीओ जलेसर के द्वारा उपरोक्त ज्ञापन को शासन तक पहुंचवाकर उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया तथा ज्ञापन में उक्त बिंदुओं में से प्रशासन स्तर पर समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी एटा की अध्यक्षता में कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक आयोजित कराने एवं मक्का धान बाजरा के किसानों के साथ हो रही लूट तथा नहर राजवाहो में टेल तक पानी आदि के उचित समाधान का मौके पर आश्वासन दिया गया तत्पश्चात किसानों ने ज्ञापन सौंपा एटा आगरा हाईवे को खोलने का काम किया अवागढ़ स्थित प्रदर्शन में प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बब्लेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश चंद्रा युवा राष्ट्रीय महासचिव, नवनीत भाई, आशु भाई, राजेश पहलवान, लव कुश सहित हजारों किसान एवं नौजवान उपस्थित रहे

एवं पटना पक्षी विहार पर जलेसर एवं सिकंदराराऊ मार्ग को तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र वर्मा मंडल प्रभारी, कालीचरण महात्मा, बाबूराम वर्मा, राजेंद्र सिंह, मानपाल वर्मा, नेकराम वर्मा आदि के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया तहसीलदार जलेसर द्वारा उचित आश्वासन के साथ ज्ञापन लेकर चक्का जाम खुलवाया

तथा डा0 राजपाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, बबलू नगर जिला अध्यक्ष, एकेश लोधी, योगेश राजपूत, अशोक कुमार, यदुवीर सिंह, प्रवेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, मलखान सिंह, धन की देवी, विमला देवी, पिंकी देवी आदि के नेतृत्व में एटा कानपुर हाईवे को काफी लंबे समय तक जाम किया गया जिससे हजारों वाहन जाम में फंसे रहे उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम जी ने उपरोक्त जाम में पहुंचकर किसानों को उचित आश्वासन दिया और ज्ञापन लिया तत्पश्चात किसानों ने उपरोक्त जाम को खोलने का काम किया

तथा अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, थान सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, नत्थू खां, ज्ञान सिंह शाक्य, महावीर सिंह जाटव, रामसनेही बघेल, हरवेदी देवी, जगदीश शर्मा, रामअवतार प्रभु, देवकीनंदन राजपूत आदि ने रिजोर पर चक्का जाम करते हुए सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks