नगला ढक में किसान पंचायत हुई और हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चलाया गया

ALIGARH

केंद्र सरकार द्वारा संसद से पारित कराये कृषि बिलों के काले क़ानून बनने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी और माननीय #राहुल गाँधी जी के आह्वान पर पूरे देश में किसानों का हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है I इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी श्री #विवेक बंसल जी के नेतृत्व में #कोल विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड #धनीपुर के ग्राम #नगला ढक में किसान पंचायत हुई और हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चलाया गया I कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर ग्रामवासियों ने #विवेक बंसल जी का ज़ोरदार जोशीला स्वागत किया I #कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्राम के प्रमुख किसान पदम् सिंह, पूरण सिंह, नेम सिंह, गणेशीलाल, तारा सिंह मास्टर, प्रेमपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, खड़क सिंह, राजवीर सिंह, भारत सिंह आदि का माल्यार्पण करके #विवेक बंसल जी ने स्वागत किया I इस अवसर पर #विवेक बंसल जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश की व् प्रदेश की भाजपा सरकारें पूर्ण रूप से किसान विरोधी हैं किसानों को उचित मूल्यों पर खाद्य एवं बीज नही मिल पा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में भारी विधुत कटौती के चलते व् रजवाहों में पानी न आने के कारण किसानों की फ़सल सिंचाई के अभाव में नष्ट हो जाती है लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं I प्रधामंत्री मोदी जी ने बड़े ज़ोर शोर से किसानों के लिए बीमा योजना शुरू की थी लेकिन देखने में आ रहा है कि किसानों को उस योजना का लेसमात्र भी लाभ नहीं मिल पा रहा है और प्रीमियम के रूप में बीमा कम्पनियां किसानों को लूट रही हैं पूरा सार ये है कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने जो भी योजनायें लागू की हैं उन सब योजनाओं से किसानों को छला जा रहा है और अभी जो कृषि बिल पारित किये गए हैं उसमें तो किसान अपनी भूमि पर ही सरकार के चहेते उधोगपतियों के कर्मचारी बनकर रह जायेंगे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks