अहमदाबाद में हादसा:टेक्‍सटाइल गोदाम में आग लगने से धमाका; 9 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अहमदाबाद में हादसा:टेक्‍सटाइल गोदाम में आग लगने से धमाका; 9 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर —-गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने व विस्फोट से बगल ही बने टेक्‍सटाइल गोदाम की छतें धराशायी हो गईं और आग गोदाम तक जा पहुंची। गोदाम में 24 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मलबे में दबने के चलते हुईं मौतें
सभी मौतें 4 गोदामों की छतों के मलबे में दबने के चलते हुईं। अन्य घायल कर्मचारी भी मलबे के चलते तेजी से भाग नहीं सके और लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। केमिकल फैक्ट्री व इसके बाद गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां लगानी पड़ गईं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks