
एटा
यातायात माह दिनांक 04.11.2020 आज दिनांक 04-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस द्वारा आम जनता को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। शहर के व्यस्ततम चौराहों पर होर्डिगस् लगायीं गयी व वैनर लगाये गये, 1700 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों में 02 सीज व 157 ई-चालान पर 2,07,600/- रुपये जुर्माना किया गया है।