
नगर पालिका परिषद के आई का चार्ज लेते ही आये हरकत में और कई सफाई कर्मी का वेतन काटा
एटा समाचार
नगर पालिका परिषद ने शहर में सफाई व्यवस्था को सुद्रण रखने के लिये एक अहम कदम उठते हुए एस आई का पद भार संजय कुमार सोपते हुए शहर की सफाई व्यवस्था का कार्य उनके कन्दो पर डाल दिया । एस आई ने अपने कार्यो का दायत्व निभाते हुए शहर के कई वार्डो का अचानक निरीक्षण किया जिसमें कई सफाई कर्मी अपनी डियूटी से अनुपस्थित पाये गये । इसी पर एस आई संजय कुमार ने विना किसी बिलम्ब के इनके वेतन काटने का आदेश जारी करा दिया । जिसमें निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति पाए गए सफाई कर्मचारी विना पत्नी रामदास, रंजीत पुत्र कालीचरण,अजित पुत्र जगदीश, मोहन पुत्र कालीचरन, धर्मराज पुत्र जयपाल, अभिषेक पुत्र रमेश, योगेश पुत्र दिनेश, विक्रम पुत्र रामअवतार, शीतल पुत्र मुन्नालाल का आधे दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया गया है ।