01 अदद भट्टी (शराव बनाने के उपकरण), 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

*एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद भट्टी (शराव बनाने के उपकरण), 10 लीटर कच्ची शराब बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराव के निष्कर्षण के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 अदद भट्टी ( शराव बनाने के उपकरण) सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

दिनांक 28.04.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी तथा चेकिंग के दौरान ग्राम टपुआ में अवैध शराब के निष्कर्षण के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 अदद भट्टी (शराब बनाने के उपकरण) सहित एक शराब तस्कर को ग्राम टपुआ मक्का के खेत से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। शराब के निष्कर्षण तथा लॉकडाउन उल्लंघन करने के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध *थाना अलीगंज पर पर मु0अ0स0 131/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 188 भादंवि* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- नरेन्द्र पुत्र दीप सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगंज एटा

*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 अदद भट्टी ( शराब वनाने के उपकरण)

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks