यूपी की 56 नई नगर पंचायतों में योगी सरकार ने निकाली 168 पदों पर भर्ती

*#Lucknow….* *यूपी की 56 नई नगर पंचायतों में योगी सरकार ने निकाली 168 पदों पर भर्ती* उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नई बनी 56 नगर पंचायतों के लिए तीन-तीन पदों का सृजन किया गया है। प्रत्येक पंचायत में एक अधिशासी अधिकारी, एक कर निरीक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस तरह से प्रदेश की इन सभी नगर पंचायतों में कुल 168 पद ऐसे होंगे जिनपर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती हो सके इसके लिए नगर विकास विभाग द्वारा जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। नई नगर पंचायतों में इन पदों के लिए सृजन की प्रक्रिया मई में शुरू हो गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks