
*#Etah…* *संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम, एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी जनता की फरियादें* मंगलवार को जनपद की तीनो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने तहसील एटा सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान डीएम, एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति से पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। तहसील सदर में कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जलेसर तहसील में 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया, इसके अलावा अलीगंज में 35 में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ अरविंद कुमार गर्ग, एसडीएम सदर अब्दुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस मिथिलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार रवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।