युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 498/20 धारा 366, 120बी भादवि* में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 29.10.2020 को वादिया श्रीमती सर्वेश पत्नी नेमसिंह सिंह निवासी ग्राम नगला जालिम थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादिया की पुत्रवधू को गांव का ही नितिन अपने रिश्तेदार विनय निवासी ग्राम सभापुर थाना निधौलीकलां एटा के सहयोग से दिनांक 13.09.2019 को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 498/20 धारा 366, 120बी भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 03.11.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक नितिन को नगला जालिम की ओर जाने वाले रास्ते के गेट के पास से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- नितिन पुत्र अरविंद निवासी नगला जालिम थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक चरण सिंह
2- आरक्षी सौरभ तोमर
3- HG उदयवीर सिंह
4- आरक्षी चालक ओमप्रकाश।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks