
एटा- थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले तथा दुष्कर्म के आरोपी की मदद करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म के अपराधी की मदद करने तथा उसको गलत तरीके से छिपाने के मामले में प्रकाश में आये अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.11.2020 को मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0-268/2020 धारा 363/506/368/376D/120बी भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट* के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तगणों को करतला चौराहे पर खोखा के पास से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- नीतेश पुत्र श्री रामनिवासी निवासी नगला मडिया थाना बागवाला
2- प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी खडौआ थाना बागवाला।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- उ0नि0 प्रवेज कुमार राणा
3- का0 आस मौहम्मद
4- हो0गा0 नरेन्द्र सिंह।