दुधवा नेशनल पार्क होकर चंदनचौकी जाने वाले मार्ग पर सुरमा रेलवे क्रॉसिंग के निकट नकाबपोश बदमाशों ने 6 को बनाया शिकार


लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया के चंदनचौकी में नकाबपोश बदमाशों ने ढाया कहर

दुधवा नेशनल पार्क होकर चंदनचौकी जाने वाले मार्ग पर सुरमा रेलवे क्रॉसिंग के निकट नकाबपोश बदमाशों ने 6 को बनाया शिकार

घटना सोमवार दिन छुपे शाम 6:30 बजे की है जब राहुल अग्रवाल निवासी चंदन चौकी पलिया से किराने का सामान खरीद कर वापस आ रहे थे

राहुल के अनुसार जैसे ही व सुरमा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा सामने एक व्यक्ति द्वारा हाथ देने पर राहुल ने गाड़ी रोक दी

गाड़ी रुकते ही झाड़ियों से एक अन्य व्यक्ति ने निकलकर राहुल के सर पर डंडा मारकर उसे गिरा दिया तथा उसका सामान 7 हजार नगद व सैमसंग मोबाइल निकाल कर उसे पेड़ से बांध दिया

बदमाश दूसरे शिकार का इंतजार करते रहे इसी के चलते बदमाशों ने मनोज निवासी ढकिया को रोककर उससे मोबाइल फोन व पैसे छीनकर उसे भी बांध दिया

वही दुखीराम निवासी बैरिया को पलिया से लेकर आ रहे उपनेश गुप्ता व दुखीराम को बदमाशों ने बंधक बना लिया और लूटपाट की

उपदेश गुप्ता द्वारा लूटपाट का प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया

उपनेश गुप्ता द्वारा लूटपाट का विरोध करने व उसके सर में चोट लगने व बहते खून को देखकर डरकर बदमाश मौके से फरार हो गए

जिसके बाद पीछे आ रहे राहगीरों को पीड़ितों ने आपबीती बताई

कुछ लोगों द्वारा घटना की सूचना चंदन चौकी पहुंचकर पुलिस को दी

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चंदन चौकी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया

आपको बता दें थारू बाहुल्य क्षेत्र चंदन चौकी को जाने वाला घने जंगलों के बीच से 15 किलोमीटर का यह मार्ग है

सरे शाम हुई घटना से राहगीरों व क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है

वही चंदन चौकी पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं

जबकि घटना गौरीफंटा चंदनचौकी थाना सीमा क्षेत्र की बताई जा रही है

हालांकि घटनास्थल से थाना चंदनचौकी 5 किलोमीटर व गौरीफंटा 25 किलोमीटर होना बताया जा रहा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks